लक्ष्मी तालाब पर श्रद्धा की अनूठी मिसाल नाव में बैठकर रानी की प्रतिमा पर पहुंचकर किया माल्यार्पण

झांसी। आज प्रथम स्वतंत्रता संग्राम‌ की अमर योद्धा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर बुन्देलखंड तालाब संरक्षण समिति की ओर से लक्ष्मी तालाब स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अनूठी मिसाल पेश की गई। समिति के संयोजक डा.सुनील तिवारी ने नाव में सवार होकर जलकुंभी को चीरते हुए प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया ।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि नगर निगम ने निकम्मेपन की हद कर दी। निगम को पंद्रह दिन पूर्व अवगत करा दिया गया था कि समिति द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।इसके बावजूद उसने कोई व्यवस्था नहीं की। मजबूरन समिति के लोगों ने नाव से जाकर माल्यार्पण कर अपने संकल्प पूर्ण किया।

इस अवसर पर अखिलेश गुरुदेव,आशिया सिद्दीकी, शैलेन्द्र कुमार शीलू, शमीमा सिद्दीकी, अनिल रिछारिया, मनोज सोनी, जीतू राजा श्रीवास , मनोज तिवारी, संकल्प अग्रवाल, शंकर शिवहरे वी बॉबी आदि मौजूद रहें।

अंत में समिति के सदस्य हुकुम चंद रायकवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *