12 फुट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया, जुलूस में अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक, आगामी त्यौहारों पर सभी धर्मगुरुओं से समन्वय बनाए, झांसी पुलिस की कि सराहना
झांसी। आगमी त्योहारों ओर कानून व्यवस्था की समीक्षा करने झांसी आई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर ने मोहर्रम पर्व सहित आगामी त्यौहारों पर एहतियात बरतने के पुलिस को सख्त निर्देश दिए है। साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है शासन के निर्देशानुसार ताजिया बनाने वाले कारीगरों से भी वार्ता कर ली गई है केवल दस या बारह फुट से ज्यादा ऊंचाई नहीं होगी ताजिया की। साथ ताजिया जुलूस में अस्त्र शस्त्र का प्रयोग नहीं होगा।
बुधवार को झांसी आई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर जोन का चार्ज लेने पर यह उनका झांसी का पहला दौरा है, उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्याधिकारियों थानेदारों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी धर्मगुरुओं से समन्वय बनाकर जनपद में शांति व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ओर अन्य स्थानों पर खुराफात अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म का त्यौहार हो शासन के निर्देशानुसार ही मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताजिया दस से बारह फुट ऊंचा नहीं होगा, साथ ही जुलूस में कोई अस्त्र शस्त्र का प्रयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा अराजक तत्वों पर कार्यवाही होगी। जनपद का वातावरण सौहार्द पूर्ण रहे।










