रेलवे बोर्ड ने जारी किए वरिष्ठ आईआरटीएस अधिकारियों के तबादला आदेश, उत्तर मध्य रेलवे समेत कई जोनों में फेरबदल
रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली, 18 जून। रेलवे बोर्ड ने 17 जून 2026 को वरिष्ठ भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति की स्वीकृति के उपरांत जारी आदेश के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे सहित दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्वी रेलवे तथा उत्तर पूर्वी रेलवे में वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ आईआरटीएस अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी एवं शशि कांत त्रिपाठी को रेलवे के रिक्त एसएजी (SAG) पदों का उपयोग करते हुए उनके कैडर में ही पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार दक्षिण रेलवे के वी. एस. नारायण हरि आर. का तबादला दक्षिण पश्चिम रेलवे तथा दक्षिण रेलवे के अजय कौशिक एस. का स्थानांतरण दक्षिण मध्य रेलवे किया गया है।
वहीं, पूर्वी रेलवे के सुनील कुमार महला को रेलवे के रिक्त एसएजी पद पर उनके कैडर में ही पदस्थ किया गया है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अवधेश कुमार त्रिवेदी का स्थानांतरण उत्तर पूर्वी रेलवे में करते हुए उन्हें सीएफटीएम (CFTM) के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण एवं कार्यमुक्ति की तिथि रेलवे बोर्ड को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रेलवे बोर्ड के इस आदेश के बाद संबंधित जोनों में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है।










