रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (NCRES) के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में शुक्रवार को मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीमती नीलम सिंह ने NCRMU की सदस्यता छोड़कर NCRES का दामन थाम लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह के नेतृत्व एवं सहायक मंडल सचिव अशोक कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने उनका संगठन में स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह ने श्रीमती नीलम सिंह को संगठन की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। वहीं दीपा सिंह ने माल्यार्पण तथा मालती गौतम ने बैज लगाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर श्रीमती नीलम सिंह ने कहा कि NCRES के महामंत्री आर.पी. सिंह के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने संगठन की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया।

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि NCRES महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत संगठन है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा महिलाओं के लिए फ्लेक्सी आवर्स की व्यवस्था, रनिंग एवं ऑपरेटिंग कैडर से अन्य विभागों में स्थानांतरण सहित विभिन्न कर्मचारी हितों के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जाता रहा है।

सहायक मंडल सचिव अशोक कुमार त्रिपाठी ने नीलम सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि NCRES सदैव रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

कार्यक्रम में आशीष कन्नौजिया, अवधेश दुबे, ब्रजेश तिवारी, लोकेश यादव, सतीश यादव, पी.के. शर्मा, राजबहादुर यादव, सोनू कुमार एवं सुनील कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *