विधवा बहू की शादी कराकर सास ने बेटी की तरह किया विदा

झांसी। जनपद झांसी में एक सास ने बहु की दूसरी शादी कराकर उसे बेटी की तरह विदा कर मिसाल पैदा कर की है। शादी के चार वर्ष बाद बेटे की मृत्यु हो जाने के बाद बहु के भविष्य को लेकर चिंतित रहने वाले उसकी सास ने अपनी बेटी की तरह बहु का ख्याल रखा और अब उसे बेटी की तरह उसकी शादी कराकर विदा कराया। सास द्वारा निभाया गया मां के इस कर्तव्य को देख हर किसी ने सास की सराहना की।
मामला झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के हज़रयाना मोहल्ला निवासी रानी मांझी का विवाह मध्यप्रदेश के जिलाल दतिया कुइयां पुरा मोहल्ला निवासी सतीश के साथ 14 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के चार साल बाद सतीश की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सतीश की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी अपने पुत्र के साथ ससुराल में ही रह रही थी। लेकिन उसके जीवन ओर उसके बच्चे के भविष्य को सोचते हुए रानी मांझी की सास मिथिला देवी ने निर्णय लिया कि वह अपनी बेटी समान बहु का विवाह कराएगी क्योंकि आगे जीवन का किसी को कुछ नहीं पता। मिथिला देवी ने बताया कि उसकी बहू रानी का ओर उसके पंद्रह वर्षीय पुत्र का उसके बाद इस दुनिया में कोई नहीं रहेगा, आगे चलकर रानी को जरूरत पड़ने पर पानी कौन पिलाएगा खाना कौन खिलाएगा यह सब समस्याओं को देखते हुए उसने निर्णय लिया ओर रानी का दतिया निवासी अवधेश के साथ विवाह तय हुआ। इस पुनर्विवाह के लिए अवधेश ओर उसके परिजन तथा रानी के मायके पक्ष की लोग भी तैयार थे। आज रानी ओर अवधेश का रानी लक्ष्मी बाई नगर रेलवे कॉलोनी स्थित आदि शक्ति मंदिर में ओम श्री आदि शक्ति सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में शिव दहेज रहित आदर्श विवाह समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कश्यप ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। विवाह के दौरान रानी मांझी के परिजन उसकी मां गीता देवी, अवधेश के परिजन ओर रानी की सास मौजूद रहे ओर सभी ने खुशी खुशी दोनों को नव दाम्पत्य जीवन में बंधने पर आशीर्वाद दिया। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ओर उनके सहयोगियों ने भी दोनों बर बधू को ढेर सारा आशीर्वाद दिया ओर सास मिथिला देवी के इस निर्णय की काफी सराहना की। इस दौरान मिथिला देवी ने अपनी बहु को बेटी की तरह शादी होने के बाद विदा किया। वही शिव दहेज रहित आदर्श विवाह समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में एक ओर विवाह नंदन पुरा निवासी जीतू ओर लखनऊ निवासी युवती का संपन्न हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भी आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *