वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, के निर्देशन जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान  49 प्रकरण दर्ज

 

रिपोर्ट नवीन यादव

जबलपुर. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, के निर्देशन मे जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सघन टिकट जांच अभियान संचालित किया गया. यह अभियान सिंगरौली–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के समय प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर चलाया गया.

अभियान में डीसीटीआई संदीप श्रोती, हेड टिकट परीक्षक बृजेश तिवारी तथा रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक धीरज कुमार के नेतृत्व में कुल 6 टिकट जांच कर्मचारी एवं 3 आरपीएफ कर्मियों ने सहभागिता की.

जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, स्टेशन एवं प्लेटफार्म परिसर में गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों तथा बिना बुक कराए अतिरिक्त सामान (अनबुक्ड लगेज) के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान कुल 49 प्रकरण दर्ज किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *