आगरा मंडल के तेजतर्रार आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह का झांसी मंडल में स्थानांतरण

 

 

रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। रेल सुरक्षा बल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आगरा मंडल के तेजतर्रार एवं कार्यकुशल आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह का स्थानांतरण झांसी मंडल कर दिया गया है। उन्हें वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा के रीडर के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार गुप्ता का स्थानांतरण मुख्यालय इंस्पेक्टर के पद पर किया गया है।
इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता के लिए आगरा मंडल में विशेष पहचान रखते हैं। उनके झांसी मंडल आगमन से रेल सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रेल सुरक्षा बल के इस प्रशासनिक फेरबदल को संगठनात्मक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *