रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी, । सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, झांसी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 25 जून 2026 से शुरू होकर आगामी 10 कार्य दिवसों तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सेवानिवृत्त पेंशनधारकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड बनवाना अनिवार्य है। विशेष शिविर के माध्यम से सभी पात्र पेंशनभोगियों के कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि कैंप में आने वाले पेंशनधारकों को अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, पेंशन पीपीओ नंबर तथा बैंक खाते का विवरण साथ लाना होगा। इन दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही कैशलेस कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव राज ने बताया कि इस योजना के तहत सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक तथा सरकारी अस्पतालों में बिना किसी वित्तीय सीमा के उपचार का लाभ दिया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र सेवानिवृत्त पेंशनधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपने कैशलेस कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बिना किसी आर्थिक परेशानी के बेहतर










