प्रेशर हॉर्न वाली बसों, मॉडिफाइड बुलेट और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में चला सघन अभियान, लगभग ₹76 हजार का जुर्माना, एक बुलेट सीज

 

रिपोर्ट नवीन यादव

रिपोर्ट : नवीन यादव
झांसी। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया, जबकि एक अन्य बुलेट का चालान करते हुए कुल ₹35,500 का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा बिना नंबर प्लेट एवं काली फिल्म लगी एक थार वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹7,500 का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस ने तीन बसों में प्रेशर हॉर्न लगे पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹40,000 का जुर्माना किया। इसके साथ ही अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के भी चालान किए गए।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल मिलाकर लगभग ₹76,000 का जुर्माना लगाया गया।
टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही सभी यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *