लखनऊ हादसे के बाद झांसी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, झांसी में 8 कोचिंग सेंटरों पर ताला
झांसी। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरे प्रदेश में सतर्क हो गया है। इसी क्रम में झांसी प्रशासन ने शहर के कोचिंग संस्थानों की जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले 8 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है। लखनऊ हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी और भवन सुरक्षा की जांच तेज कर दी गई है।
जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था न होने तथा अन्य सुरक्षा संबंधी खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई।
सील किए गए कोचिंग संस्थान:
- कुमार आईएएस
- केजीएन स्टडी
- विद्यापीठ कोचिंग क्लासेस
- मोशन क्लासेस
- कॉमर्स क्लासेस
- एकलव्य क्लासेस
- महेन्द्रा क्लासेस
- आकाश कोचिंग
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी लखनऊ हादसे के बाद फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया जा रहा है।










