ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस की रफ्तार पर उठे सवाल, यात्री बोले— नाम एक्सप्रेस, संचालन पैसेंजर जैसा 490 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं लगभग 13 घंटे 30 मिनट, अधिक स्टॉपेज से बढ़ रहा यात्रा समय

रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से संचालित 11801/11802 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस की धीमी रफ्तार और अधिक स्टॉपेज को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का नाम भले ही एक्सप्रेस हो, लेकिन इसका संचालन काफी हद तक पैसेंजर ट्रेन जैसा प्रतीत होता है।
ग्वालियर और प्रयागराज के बीच लगभग 490 किलोमीटर की दूरी तय करने में इस ट्रेन को करीब 13 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। मार्ग में छोटे-बड़े अधिकांश स्टेशनों पर ठहराव होने के कारण इसकी औसत गति काफी कम हो जाती है, जिससे यात्रियों का सफर लंबा और समय लेने वाला बन जाता है।
यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन की गति और संचालन शैली पैसेंजर ट्रेन जैसी है, तो इसे एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित करने का औचित्य भी समीक्षा का विषय है। उनका मानना है कि रेलवे को इस ट्रेन के स्टॉपेज, समय-सारिणी और औसत गति की पुनः समीक्षा कर यात्रा को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि इस ट्रेन की परिचालन व्यवस्था में सुधार कर एक्सप्रेस ट्रेन के अनुरूप सुविधाएं और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *