पुलिस ने एक लाख 53 हजार की धनराशि वापस दिलाई 

झांसी। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी कर एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 53 हजार की नकदी निकाल ली थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद मोठ थाना की साइबर पुलिस ने पीड़ित के एक लाख 53 हजार की नकदी वापस दिलाई।

जानकारी के मुताबिक तीन मई को हरिदास महाराज ने मोठ थाना पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि उसके बैंक अकाउंट से साइबर फ्रॉड कर लाखों की नकदी निकाल ली है। इस सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने बैंक व अन्य संसाधनों के माध्यम से निकाली गई धनराशि को होल्ड करा दिया था। आज पुलिस ने सम्पूर्ण कार्यवाही पूरी होने के बाद उक्त राशि एक लाख तिरेपन हजार रुपए पीड़ित को लौटा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *