तेज रफ्तार से भाग रही कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, उपचार कराने के बहाने कार सवार झांसी में छोड़ कर भागा 

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के चुरारा ओर बड़ागांव के बीच तेज रफ्तार से भाग रही कार ने बाइक सवार पिता पुत्र ओर उनकी नाबालिग बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर तीनों लोग जमीन पर गिर कर गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने वाला नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे ओर घायलों को उपचार कराने का दिलासा देकर झांसी ले आए। यहां वह घायलों को छोड़ कर भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के खजरी व हाल झांसी के थाना रक्सा ग्राम डेली निवासी हरदयाल अपने पुत्र शिवाजी उम्र 16 ओर पुत्री चांदनी उम्र 11 वर्ष के साथ खजरी में आयोजित एक विवाह समारोह से सोमवार की सुबह वापस अपने घर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह बड़ागांव ओर खजरी के पास चुरारा गांव के नजदीक पहुंचे तभी हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक यूपी 93 bp 7532 के चालक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक पर बैठे लोग उछल कर जमीन पर गिर गए ओर गंभीर चोट आने पर तीनों घायल हो गए। पीड़ित घायलों का कहना है कि कार चालक के पिता ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों का इलाज कराने का वादा किया ओर झांसी ले आए। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर वह भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *