न्यू क्रिमिनल लॉ पर ऑन लाइन प्रशिक्षण
झांसी। न्यू क्रिमिनल लॉ पर शासकीय अधिवक्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑन लाइन समीक्षा की। इस दौरान इमर्जिंग इश्यूज रिगार्डिग न्यू क्रिमिनल लॉ के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव के निर्देशन ने इमर्जिंग इसयूस रिगार्डिग न्यू क्रिमिनल लॉ विषय पर ऑन लाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मृदुलकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। ऑन लाइन प्रशिक्षण में शासकीय अधिवक्ता विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्रा, विजय सिंह कुशवाह, तेज सिंह गौर, चंद्र प्रकाश शर्मा, संजय पांडे, केशवेंद्र प्रताप, दीपक तिवारी, देवेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।










