बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक, दो तमंचे बरामद, एक फरार

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक सहित दो तमंचे कारतूस बरामद की है। वही उनका एक साथी अभी फरार चल रहा जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटना की रोकथाम के लिए निर्देशित किया गया था। एसएसपी के निर्देशन पर सीपरी बाजार थाना पुलिस लगातार बाइक चोर गिरोह की तलाश कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मध्यप्रदेश जिला शिवपुरी अमोला निवासी केपी सिंह ओर उसके साथी अमित लोधी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह अपने साथी मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी अमोला निवासी शी गौड के साथ मिलकर अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों की निशानदेही पर छापेमारी कर छ ओर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस उनके फरार साथी शिवम गौड की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे ओर कारतूस भी बरामद किए है।

पुलिस टीम ने बरामद बाइक क्रमांक यूपी 93 बीके 6662,

यूपी 93 जे 6134, यूपी 93 बी एच 3925, यूपी 93 बी जे 2079,

एक बिना नंबर की हीरो डीलक्स, यूपी 93 एन 1560,

यूपी 93 ए क्यू 2201, एमपी 07 एम आर 9953 बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *