हैंड ब्रेक व लाइन बॉक्स की जिम्मेदारी मिलने पर सहायक लोको पायलट आक्रोशित, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

झांसी। सहायक लोको पायलटों ने हैंड ब्रेक व लाइन बॉक्स में ड्यूटी लगाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए झांसी डीआरएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को सहायक लोको पायलट भारी संख्या में एकत्रित होकर झांसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वह लोग काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ड्यूटी अपनी पूरी ईमानदारी से करते है। सभी का हमेशा यही भाव रहा कि रेल सुरक्षित संचालन कर रेल विभाग का नाम रोशन हो। इसके बावजूद भी लेकिन वर्तमान में देखा जा रहा है कि सभी लोको पायलट को आवश्यक से अधिक अनावश्यक लेटर निकाल कर अत्यधिक काम का बोझ डाला जा रहा है। सहायक लोको पायलटों को रेल प्रशासन ओर कंट्रोलर द्वारा की जा रही है। हैंड ब्रेक, लाइन बॉक्स, जैसे अन्य डिपार्टमेंट में ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने इस मांग सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र डीआरएम को सौंप पर अपनी समस्याओं का निस्तारण करने की।मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *