फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेचने का आरोप में भाजपा नेता पिता सहित नामजद
झांसी। फर्जी कूट रचित दस्तावे तैयार कर किसी ओर की जमीन को अपनी बताकर बेचने ओर 27 लाख रुपए का अवैध अर्जन करने की मिली शिकायत के बाद थाना रक्सा पुलिस ने भाजपा नेता सहित उसके पिता को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के आदर्श नगर हाल शिव मंदिर के पास थाना रक्सा निवासी दयाराम कुशवाह ने रक्सा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी जमीन शिव मंदिर के पास पड़ी है जिसका आराजी संख्या 1273 है इसके पास ही लगी हुई कालीचरण पुत्र भगवान दास की जमीन है, जिसका नंबर 1275 है। कालीचरण ओर उसका पुत्र अनिल उर्फ अन्नू पूर्व में अपने प्लाट जमीन बेच चुके है। दयाराम ने एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अनिल ने अपने पिता के साथ मिलकर उसकी जमीन के दो प्लॉट फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिए ओर 27 लाख रुपए का आर्थिक लाभ अर्जित कर लिया। दयाराम ने बताया कि जबकि पूर्व में शिकायत पर राजस्व अधिकारियों ने आख्या दी थी कि दयाराम के दो प्लॉट गलत तरीके से बेच दिए गए। पुलिस ने आरोपी अनिल ओर उसके पिता कालीचरण के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आपको बता दे कि अनिल भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी है।










