ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत ग्वालियर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो महिला चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी मंडल में शामिल ग्वालियर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट द्वारा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण एवं गुप्तचर टीम ने ट्रेन संख्या 19665 में चेकिंग के दौरान यात्रियों के पर्स की चोरी करने वाली दो शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी किया गया पर्स तथा 980 रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार दोनों महिलाओं को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना ग्वालियर के सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे सुरक्षा बल के जवान को दें।










