रात्रि निरीक्षण में सांवरिया हॉस्पिटल में मिलीं अव्यवस्थाएं, पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, सीएमओ ने जारी किया नोटिस

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात्रि में सांवरिया हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कई अव्यवस्थाएं पाई गईं। साथ ही अस्पताल संचालक पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज अथवा प्रपत्र टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका।

निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी आख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी। रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सांवरिया हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर दिया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों का पालन किए स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *