खाना खाने के बाद तीन की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान एक मौत, पुलिस जांच में जुटी

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों की देर रात हालत बिगड़ गई। आस पास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक उलदन थाना क्षेत्र के ग्राम आयना व हाल निवासी बिजौली खाती बाबा के पास निवासी 85 वर्षीय झल्ली अपने पुत्र छत्रसाल ओर बहु विद्या देवी के साथ रहते है, प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक देर रात झल्ली, छत्रसाल ओर विद्या की हालत बिगड़ने लगी अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात झल्ली राम की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच पड़ताल शुरू कर कार्यवाही करते हुए मृतक का शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।

फूड पॉइजनिंग हुई

झांसी। बिजौली में एक परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ हालात बिगड़ने ओर उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो जाने की घटना की प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड पॉइजनिंग से उनकी तबियत बिगड़ी है। उन्होंने बताया अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इनके घर न कोई आया ओर न कोई गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में ही खाना खाने से फुड पॉइजनिंग हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *