डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने सौंपा ₹1 करोड़ का आरएसपी बीमा दावा दिवंगत ट्रैक मेंटेनर नागेंद्र कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता, अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया दावा
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने सौंपा ₹1 करोड़ का आरएसपी बीमा दावा दिवंगत ट्रैक मेंटेनर नागेंद्र कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता, अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया दावा
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने दिवंगत ट्रैक मेंटेनर स्वर्गीय नागेंद्र कुमार के परिवार को ₹1 करोड़ की आरएसपी (RSP) बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कर्मचारी के कर्तव्यनिष्ठ योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि रेलवे अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति सदैव संवेदनशील एवं उत्तरदायी है।
बीमा दावा सौंपने के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह सहायता रेलवे प्रशासन की कर्मचारी हितैषी एवं मानवीय कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।










