दंपत्ति को धमका कर जेवरात ओर कार लूटकांड करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, कार बरामद, दो फरार 

झांसी। गत दिवस कार सवार दंपत्ति को धमका कर जेवरात ओर कार लूटकर भागने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार बरामद कर ली। वही दो अभियुक्त जेवरात लेकर फरार चल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश जिला शिवपुरी के करेरा निवासी अजय बघेल ने थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दर्ज कराते हुए बताया था कि छ जुलाई वह अपनी पत्नी के साथ वलेनों गाड़ी से अपने मित्र आनंद पाल के यहां आया था। तभी खोडन जाने वाले मार्ग पर मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी करेरा निवासी जरदान सिंह, अन्नू उर्फ जडेल यादव, अभिषेक यादव उर्फ कन्नू ओर आशीष यादव ने बल पूर्वक डरा धमका कर उसकी गाड़ी रुकवाई ओर मारपीट कर उसकी चार पहिया गाड़ी तथा पत्नी के गले से जेवरात लूट कर भाग गए। इस घटना का खुलासा करने में लगी थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो आरोपी जरदान सिंह ओर अभिषेक यादव उर्फ कन्नू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे लूटी गई कार बरामद कर ली। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि लूटे गए जेवरात आशीष यादव, अन्नू के पास है, पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *