विधायक सेवार्थ रथ के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ ओर विशाल भंडारे का आयोजन

झांसी। कई वर्षों से सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के निर्देशन में समाज सेवी दिलीप पांडे द्वारा विधायक सेवार्थ रथ चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से गरीब असहाय लोगों तक उन्हें खान पान सामग्री ओर जरूरत की वस्तुएं भेंट की जाती है। सेवार्थ रथ के तत्वावधान में आज से प्राचीन खाती बाबा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू हो गया है, दिलीप पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ जुलाई को अखंड रामायण पाठ समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सभी से अपील की है।










