सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ओर उनके करीबियों के यहां ईडी की छापेमारी, झांसी से लेकर लखनऊ समेत दर्जन भर स्थानों पर सुबह चार बजे से देर रात तक ईडी करती रही पूछताछ

झांसी। वर्ष 2022 में दर्ज हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी बनाए गए समाजवादी पार्टी के गरौठा समथर क्षेत्र के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ओर उनके करीबियों पर ईडी की बड़ी कार्यवाही शुरू हो गई है। ईडी की टीम ने तड़के चार बजे पूर्व विधायक के आवास सहित उनके करीबियों के आवास, ऑफिस सहित झांसी से लेकर लखनऊ, प्रयागराज समेत दर्जन भर ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुए पूछताछ शुरू कर दी। ईडी की इस कार्यवाही से सुबह से लेकर रात भर पूरे जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार कानून के शिकंजे में फंसने के बाद अब वह ईडी के शिकंजे में फंस गए है। ईडी की लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, झांसी की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ तड़के चार बजे पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह के भगवंत पुरा स्थित मून सिटी आवास पर छापेमार कार्यवाही की, वही दूसरी टीम ने पूर्व विधायक के भाई बबलू अन्ना के सिविल लाइन वाले आवास पर, तीसरी टीम ने पूर्व विधायक के करीबी अशोक गोस्वामी के ताज कंपाउंड वाले निवास पर छापेमार कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान टीमों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल ओर स्थानीय पुलिस मौजूद रही। ईडी की टीम ने खरीद फरोख्त ओर आय वय के कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरण, लैपटॉप आदि भी कब्जे में लिए। वही ईडी की टीम ने पूर्व विधायक के पुत्र मून से भी पूछताछ की। तड़के चार बजे से चली यह कार्यवाही देर रात तक जारी रही। इधर ईडी की टीम पूर्व विधायक के करीबी बिल्डर्स के आवास पर भी पहुंच कर अहम साक्ष्य ओर बयान दर्ज किए। इधर आधा दर्जन ईडी की टीम कार्यवाही कर रही थी, वही ईडी की अन्य टीम पूर्व विधायक प्रयागराज, लखनऊ सरोजनी नगर के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी कार्यवाही की है। ईडी की इस छापेमार कार्यवाही से पूरे जिले में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। कोई इसे 2027 का विधान सभा चुनाव बता रहा है, तो कोई इसे पुरानी कार्यवाही बता रहा है। फिलहाल देर रात तक ईडी की कार्यवाही जारी थी किसी भी अधिकारी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। सूत्रों का कहना है कि माह अगस्त 2022 में थाना सीपरी में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ लिखाए गए आय से अधिक संपत्ति के मामले की यह जांच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *