महीनों तक खराब नहीं होगा घर का बना अदरक-लहसुन पेस्ट, नोट करें बिना प्रिजर्वेटिव वाली यह आसान रेसिपी
अदरक लहसुन पेस्ट को सही तरीके से बनाया जाए तो उसे कई महीनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है।
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट पाचन बेहतर रखने में भी मदद करता है। इसे पहले से बनाकर रख लिया जाए तो यह समय की बचत हो सकती है। इसमें भी जान लेने वाली बात यह है कि अगर अदरक लहसुन पेस्ट को सही तरीके से बनाया जाए तो उसे कई महीनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। अगर आप भी खाने में अदरक लहसुन के पेस्ट डालते हैं तो आइए आपको इसे बनाने के सही तरीका बताते हैं।
अदरक-लहसुन पेस्ट रेसिपी
यहां बताए जा रहे अदरक लहसुन पेस्ट की रेसिपी शुद्ध है जिसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव शामिल नहीं, आइए जानते हैं सही रेसिपी:
सामग्री
-
300 ग्राम अदरक
-
250 ग्राम लहसुन
-
3-4 बड़े चम्मच तेल
-
1 छोटे चम्मच नमक
-
1/2 छोटे छोटे चम्मच हल्दी
विधि
-
सबसे पहले अदरक और लहसुन को छील लें और फिर अच्छे से धो लें।
-
इसके बाद दोनों को धूप में सुखा लेना है। आप चाहें तो इन्हें पंखे के नीचे भी सुखाने डाल सकते हैं।
-
अदरक और लहसुन को जार में डालकर हल्दी और नमक के साथ तेल भी मिक्स करें।
-
पेस्ट बनाने से पहले इसे दरदरा पीस लें।
-
जब दरदरा पिस जाए तो एकदम बारीक पीस लें।
-
अगर पेस्ट ज्यादा सूखा लगे तो उसमें आवश्यकतानुसार और तेल मिलाया जा सकता है।
-
ध्यान रहे कि अगर पेस्ट को लंबे समय तक स्टोर करना है तो इसमें पानी बिल्कुल न मिलाएं। ऐसा करने से पेस्ट जल्दी खराब होता है।
-
इस पेस्ट साफ और एयरटाइट कांच के कंटेनर में भरकर रख लें।
-
सबसे खास बात कि बिना पानी के तैयार किया गया यह पेस्ट 6 महीनों तक खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अदरक-लहसुन पेस्ट स्टोर कैसे करें?
हमने करीब 6 महीने का पेस्ट तैयार तो कर लिया लेकिन इसे स्टोर करने का तरीका भी उतना ही मायने रखता है। इसे दो तरीके स्टोर किया जा सकता है;
-
पेस्ट की थोड़ी सी मात्रा जिसे हम करीब 4 हफ्तों तक इस्तेमाल कर सकते हैं, अलग निकाल लें। इसे एक अलग साफ कंटेनर में भरकर फ्रीज में स्टोर करें।
-
महीनों तक अदरक-लहसुन पेस्ट स्टोर करने के लिए आइस ट्रे में 1-2 चम्मच पेस्ट भरें। इसे कवर करके 3-4 घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें। इसके बाद अदरक-लहसुन वाली आइस क्यूब्स को सेफ फ्रीजर बैग में भरकर रख लें।










