आगरा प्रकरण की जांच तेज, प्रयागराज जोन के आईजी आरपीएफ प्रदीप कुमार गुप्ता के आगरा पहुंचने की संभावना उच्च अधिकारियों की निगरानी में चल रही जांच, महत्वपूर्ण बिंदुओं की होगी समीक्षा

रिपोर्ट: नवीन यादव

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुए हालिया प्रकरण की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज जोन के आईजी आरपीएफ प्रदीप कुमार गुप्ता जल्द ही आगरा पहुंच सकते हैं। हालांकि, उनके प्रस्तावित दौरे की अभी तक रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों का कहना है कि यदि आईजी का दौरा होता है, तो वह घटना से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। जांच समिति द्वारा की जा रही कार्रवाई और अब तक की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

रेलवे सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों की निगरानी में पूरे मामले की जांच जारी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *