CBSE 2nd Board Exam Result Class 10: क्या इस वीक आएगा सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट? दोबारा फेल होने पर क्या होगा विकल्प

सीबीएसई द्वारा 2nd फेज क्लास 10th बोर्ड एग्जाम रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे आने के बाद छात्र वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर एवं उमंग से भी नतीजे चेक कर पाएंगे।

सीबीएसई कक्षा 10 फेज 2 एग्जाम का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते छात्र एवं उनके माता-पिता दोनों ही परेशान हो रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई द्वारा जल्द ही CBSE 10th Second Board Result 2026 के नतीजे जारी किया जा सकते हैं। 2nd फेज की परीक्षाओं का आयोजन 15 मई से लेकर 21 मई तक करवाया गया था जिसमें 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों की निगाहें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजीलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी परिणाम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इससे छात्र आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में छात्रों को धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक माध्यमों जैसे डिजीलॉकर एवं उमंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *