डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ दिव्यांग रेल कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, 56 थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी, 13 जुलाई 2026। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा मंडल कर्मचारी हित निधि समिति के सौजन्य से लोकोमोटिव दिव्यांग रेल कर्मचारियों को 56 थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। दिव्यांग कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी उपलब्ध कराने से उनके आवागमन में सुविधा होगी और वे अधिक आत्मविश्वास एवं सहजता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पात्र लोकोमोटिव दिव्यांग रेल कर्मचारियों को कुल 56 थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित की गईं। लाभार्थियों ने रेलवे प्रशासन एवं मंडल कर्मचारी हित निधि समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।










