इंस्पेक्टर बनारसी यादव की निगरानी में श्रावणी मेले को लेकर गया जंक्शन पर आरपीएफ ने कसी कमर, स्टेशन से ट्रेनों तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा 30 जुलाई से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष जवानों की तैनाती
रिपोर्ट नवीन यादव
गया। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रावणी मेले के दौरान गया जंक्शन से खुलने वाली, यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही श्रावणी विशेष ट्रेनों में आरपीएफ के विशेष जवानों की तैनाती की जाएगी।
यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आरपीएफ जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे, जबकि गया पोस्ट के आरपीएफ निरीक्षक बनारसी यादव पूरे सुरक्षा अभियान की कमान संभालेंगे। अधिकारियों ने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवरियों के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए आरपीएफ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। स्टेशन परिसर, प्रवेश और निकास द्वार, प्लेटफॉर्म तथा ट्रेनों में सुरक्षा बल की तैनाती के साथ यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।










