निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी झांसी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी के दो मोबाइल बरामद, एक मोबाइल पूर्व दर्ज मुकदमे से संबंधित; दूसरे की बरामदगी पर नया मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। रेलवे यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी झांसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जीआरपी के अनुसार, बरामद किए गए दोनों मोबाइल फोन में से एक मोबाइल पूर्व में दर्ज मुकदमे से संबंधित पाया गया है। वहीं, दूसरे चोरी के मोबाइल की बरामदगी के संबंध में जीआरपी द्वारा नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ भी की। जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन की चोरी में आरोपियों की भूमिका क्या थी और क्या उनका संबंध रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी है।

जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *