जनेश्वर मिश्र की जयंती पर वरिष्ठ सपा नेता अजय सूद ने दी श्रद्धांजलिसमाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगियों में रहे अजय सूद

(रिपोर्ट नवीन यादव)
झांसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, झांसी जनपद निवासी एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगियों में रहे अजय सूद ने महान समाजवादी चिंतक एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजय सूद वर्तमान में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने जीवनभर समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनके समाजवादी विचार और सिद्धांत हमेशा समाज को नई दिशा देने का काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *