रेल सुरक्षा बल सर्वोत्तम बल, भारतीय रेलवे की एक सशस्त्र बल सुश्री सोनाली मिश्रा डीजी, सर्वप्रिय मयंक एडीजी आरपीएफ मुख्य उद्देश्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करना और रेलवे यात्रियों की रक्षा सुनिश्चित करना

 

रिपोर्ट : नवीन यादव

झांसी (VERDICT NEWS )। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भारतीय रेलवे की एक सशस्त्र बल है। जिसका मुख्य उद्देश्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करना और रेलवे यात्रियों की रक्षा सुनिश्चित करना है। इसकी स्थापना भारत सरकार ने रेलवे अधिनियम, 1957 के तहत की थी। आरपीएफ देश की एकमात्र सुरक्षा बल है जिसे रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए विशेष अधिकार प्राप्त हैं।

आरपीएफ की शुरुआत ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 1854 में हुई थी। समय के साथ इसके कार्यों और अधिकारों का विस्तार हुआ और 1957 में इसे रेलवे सुरक्षा बल के रूप में वैधानिक मान्यता मिली। वर्तमान में सुश्री सोनाली मिश्रा महानिदेशक (डीजी) तथा सर्वप्रिय मयंक अपर महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत हैं।

आरपीएफ के मुख्य उद्देश्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, रेलवे परिसरों, स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, चोरी, तस्करी तथा टिकट रहित यात्रा जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना, आपदा की स्थिति में यात्रियों की सहायता करना तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाना है।

*#ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री द्वारा अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय*#

1 चलती ट्रेन में न चढ़ें और न उतरें।

2 ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

3 रेलवे ट्रैक कभी पैदल पार न करें, फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें।

4 हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करें।

अनारक्षित कोच में अनधिकृत यात्रा न करें।

5 किसी भी अनधिकृत विक्रेता से सामान न खरीदें।

6 किसी अजनबी से भोजन या पेय पदार्थ न लें।

7 यात्रा के दौरान धूम्रपान एवं शराब का सेवन न करें।

8 मोटरसाइकिल आदि ट्रेन के अवशेष पर रखकर यात्रा न करें।

9 रात में कोच का दरवाजा बंद रखें।

चेन खींचने का प्रयोग केवल आपात स्थिति में करें।

10 बिना कारण चेन खींचना दंडनीय अपराध है।

11 अपने सामान को सुरक्षित रखें और सीट के नीचे लगी चेन का उपयोग करें।

12 ज्वलनशील वस्तुएँ साथ न रखें।

कोच में गंदगी न फैलाएँ।

13 रेलवे आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान न पहुँचाएँ।

सुरक्षा सहायता के लिए रेल मदद (182) का उपयोग करें।

14 शिकायत दर्ज कराने के लिए रेल मदद ऐप का उपयोग करें।

15 यात्रा के दौरान अपने परिवार से संपर्क बनाए रखें।

16 कम से कम आवश्यक सामान लेकर यात्रा करें।

17 यात्रा के दौरान दरवाजे या खिड़की पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *