25 जुलाई की आग के बाद अब तक बंद एक्सप्रेस फूड प्लाजा, झांसी स्टेशन पर स्वादिष्ट भोजन के लिए क्यों भटक रहे रेल यात्री? 2020 से यात्रियों को सेवा दे रहा एक्सप्रेस फूड प्लाजा बंद, खान-पान की व्यवस्था के बीच मनपसंद भोजन की तलाश में भटक रहे यात्री
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों को खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने वाला एक्सप्रेस फूड प्लाजा 25 जुलाई को लगी छोटी आग की घटना के बाद से बंद पड़ा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था।
बताया जाता है कि यह एक्सप्रेस फूड प्लाजा वर्ष 2020 से रेल यात्रियों को खान-पान की सेवा उपलब्ध करा रहा था। लंबे समय से यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते का प्रमुख विकल्प बने इस फूड प्लाजा के बंद होने से अब यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यवस्थाएं कई, फिर भी स्वादिष्ट भोजन की तलाश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यात्रियों के लिए खान-पान की कई व्यवस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन यात्रियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब स्टेशन पर खान-पान की सुविधाएं उपलब्ध हैं तो मनपसंद और स्वादिष्ट भोजन के लिए यात्रियों को भटकना क्यों पड़ रहा है?
लंबी दूरी की ट्रेनों से झांसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर भोजन और नाश्ते की सहज उपलब्धता बेहद जरूरी है। ट्रेनों का ठहराव सीमित समय के लिए होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही भोजन की सुविधा चाहिए होती है। ऐसे में एक्सप्रेस फूड प्लाजा का बंद रहना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
छोटी आग, लेकिन लंबा इंतजार
25 जुलाई को एक्सप्रेस फूड प्लाजा में लगी आग बड़ी घटना नहीं थी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था और रेल अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बावजूद एक्सप्रेस फूड प्लाजा के दोबारा संचालन को लेकर यात्रियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
रेल यात्रियों का कहना है कि आग जैसी घटना के बाद सुरक्षा संबंधी जांच और आवश्यक कार्रवाई जरूरी है, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यात्रियों को खान-पान की सुविधा के लिए लंबे समय तक परेशान न होना पड़े।
कब खुलेगा एक्सप्रेस फूड प्लाजा?
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन बुंदेलखंड का प्रमुख रेल केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों की मूलभूत जरूरतों में शामिल स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट और उचित दर पर भोजन की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 25 जुलाई की छोटी आग की घटना के बाद बंद पड़ा वर्ष 2020 से यात्रियों को सेवा दे रहा एक्सप्रेस फूड प्लाजा आखिर कब तक दोबारा शुरू होगा?
रेल यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन सुरक्षा मानकों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एक्सप्रेस फूड प्लाजा को जल्द से जल्द दोबारा यात्रियों के लिए खोलने की दिशा में कदम उठाएगा।










