दतिया स्टेशन पर आरपीएफ का शिकंजा! स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा सख्त—मालगोदाम में खड़े 12 अनधिकृत वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹6 हजार जुर्माना वसूला रेल पटरी पार करना भी पड़ा भारी, 5 लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई; ₹2,500 जुर्माना

दतिया स्टेशन पर आरपीएफ का शिकंजा!

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा सख्त—मालगोदाम में खड़े 12 अनधिकृत वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹6 हजार जुर्माना वसूला

रेल पटरी पार करना भी पड़ा भारी, 5 लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई; ₹2,500 जुर्माना

दतिया, 7 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन दतिया पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आरपीएफ ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मालगोदाम परिसर में अनधिकृत रूप से खड़े ट्रकों एवं ऑटो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹6,000 का जुर्माना वसूला गया।

आरपीएफ की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। रेलवे परिसर में रेल पटरी पार करते हुए पकड़े गए 5 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उनसे ₹2,500 का जुर्माना वसूला गया।

आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने और रेल पटरी पार करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ द्वारा निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

अभियान में उपनिरीक्षक दतिया अजय कुमार, सहायक उपनिरीक्षक महेश चंद्र मीना, हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव एवं हेड कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *