रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, मुख्य अभियंता और अपर मंडल रेल प्रबंधक पद पर चार अधिकारियों की नियुक्ति नागा राजू डोला को मुख्य अभियंता, सिकंदराबाद; विजेंद्र कुमार का पूर्व मध्य रेलवे तबादला, पंकज केशरवानी और अभय गुप्ता बने जबलपुर अपर मंडल रेल प्रबंधक

रिपोर्ट नवीन यादव

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर चार रेल अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

आदेश के मुताबिक नागा राजू डोला को वरिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में पदोन्नत करते हुए मुख्य अभियंता, रेल विद्युतीकरण संगठन, सिकंदराबाद के पद पर तैनात किया गया है।

विजेंद्र कुमार, रेल विद्युतीकरण संगठन, उत्तर पश्चिम रेलवे से स्थानांतरित होकर पूर्व मध्य रेलवे में वरिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में कार्य करेंगे।

पंकज कुमार केशरवानी, वर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अधिकारी, मुंबई को वरिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में कार्य करने की जिम्मेदारी देते हुए इसी पद पर बनाए रखा गया है।

वहीं अभय कुमार गुप्ता, वर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर को भी वरिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में कार्य करने की मंजूरी दी गई है और उन्हें जबलपुर में अपर मंडल रेल प्रबंधक पद पर ही पदस्थ किया गया है।

रेलवे बोर्ड ने आदेश में कहा है कि संबंधित अधिकारियों के कार्यभार छोड़ने और नई जिम्मेदारी संभालने की तिथियां बाद में सूचित की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *