पप्पू यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, पूर्णिया के रेलवे विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पूर्णिया में रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने पूर्णिया में रेलवे के उन्नयन, विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान सांसद ने पूर्णिया क्षेत्र की रेलवे संबंधी आवश्यकताओं और लंबित विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी परियोजनाओं को गति दी जानी चाहिए। उन्होंने पूर्णिया में रेलवे के विस्तार और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया।
सांसद पप्पू यादव ने रेल मंत्री से पूर्णिया के रेलवे विकास से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।










