आगरा कैंट और आगरा किला स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले कड़ा पहरा डीआरएम गगन गोयल और सीनियर डीएससी एस. रामकृष्णन के निर्देशन में आरपीएफ-जीआरपी की विशेष चेकिंग, संदिग्धों पर पैनी नजर

 

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आगरा कैंट और आगरा किला रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीआरएम गगन गोयल और सीनियर डीएससी एस. रामकृष्णन के निर्देशन में आरपीएफ और जीआरपी द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दोनों स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर में यात्रियों तथा उनके सामान की सघन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *