15 अगस्त समारोह में मीडिया को मिले सम्मानजनक स्थान निमंत्रण पत्र देकर बुलाए जाने वाले पत्रकारों के लिए आरक्षित स्थान पर न हो किसी अन्य का कब्जा मीडिया को निमंत्रण देकर खड़ा रखना ठीक नहीं, आरक्षित कुर्सियों पर किसी और का कब्जा न हो—डीआरएम करें व्यवस्था सुनिश्चित
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी शुक्रवार, 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में मीडिया कर्मियों को बाकायदा निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाता है और उनके लिए बैठने की व्यवस्था भी निर्धारित रहती है।
ऐसे में इस बार यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि मीडिया के लिए आरक्षित कुर्सियों पर यूनियन नेताओं अथवा रेल अधिकारियों के बैठने की स्थिति न बने। आरक्षित स्थान भर जाने के कारण यदि पत्रकारों को खड़े होकर कार्यक्रम की कवरेज करनी पड़े तो इससे न केवल उन्हें असुविधा होती है, बल्कि समाचार संकलन और फोटोग्राफी में भी परेशानी आती है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार से विशेष आग्रह है कि 15 अगस्त के समारोह में मीडिया की बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मीडिया के लिए आरक्षित स्थान को स्पष्ट रूप से चिन्हित कराया जाए और वहां तैनात कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी दी जाए कि आरक्षित कुर्सियां केवल आमंत्रित मीडिया कर्मियों के लिए ही उपलब्ध रहें।
मीडिया समारोह की कवरेज के लिए आमंत्रित अतिथि होता है। इसलिए निमंत्रण पत्र के साथ सम्मानजनक बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित होना जरूरी है। उम्मीद है कि इस बार झांसी मंडल प्रशासन इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देगा, ताकि पत्रकारों को खड़े होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की कवरेज करने की नौबत न आए।










