स्वतंत्रता दिवस पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने फहराया तिरंगा आरपीएफ जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने समारोह में उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

समारोह के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। आरपीएफ जवानों की परेड का नेतृत्व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा ने किया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने परेड का निरीक्षण किया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेलवे की उपलब्धियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महत्व को रेखांकित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए रेलवे की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने का आह्वान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी रही। राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा फहराया गया।

समारोह में एडीआरएम इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, एडीआरएम परिचालन नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सामान्य अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, पीआरओ मनोज कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *