स्वतंत्रता दिवस पर जीआरपी पुलिस लाइन सहित सभी थानों और चौकियों पर हुआ ध्वजारोहण पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जीआरपी अनुभाग झांसी की पुलिस लाइन, अनुभागीय कार्यालय सहित सभी थाना एवं चौकी परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जीआरपी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक, रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अनेकता में एकता, राष्ट्र सुरक्षा एवं देशप्रेम की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में मिष्ठान्न वितरण कर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी सलीम खान ने अनुभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ। पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और प्रेम का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
जीआरपी अनुभाग झांसी के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना एवं चौकी परिसरों में भी ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया तथा पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का संदेश दिया गया। मिष्ठान्न वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।










