स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्वी रेलवे महाप्रबंधक गितिका पांडेय ने किया आरपीएफ परेड का निरीक्षण आईजी आरपीएफ पूर्वी रेलवे हावड़ा ए.एन. सिन्हा के नेतृत्व में आरपीएफ परेड दल ने किया शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट नवीन यादव

कोलकाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व रेलवे मुख्यालय, फेयरली प्लेस में आयोजित समारोह में पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गितिका पांडेय ने आरपीएफ परेड दल का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व आईजी आरपीएफ पूर्वी रेलवे, हावड़ा ए.एन. सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान परेड दल ने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला। महाप्रबंधक ने आरपीएफ जवानों की परेड का निरीक्षण करते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सुरक्षा व्यवस्था में योगदान की सराहना की।

समारोह में तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे परिसर में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *