तिरंगे की शान में आरपीएफ का दमदार सलाम, प्रशांत यादव ने फहराया राष्ट्रध्वज वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में गूंजा राष्ट्रगान, आरपीएफ जवानों ने दी अनुशासित सलामी स्वतंत्रता दिवस पर आरपीएफ परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

त्रिची। 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस त्रिची रेलवे मंडल में उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को शानदार सलामी दी। प्रशांत यादव के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए परेड प्रस्तुत की।

समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आरपीएफ परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रशांत यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता दोहराई। तिरंगे की शान और पौधरोपण के संदेश के साथ पूरा परिसर देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की भावना से सराबोर नजर आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *