तिरंगे के नीचे आरपीएफ का शक्ति प्रदर्शन, हुबली में गूंजा देशभक्ति का जोश बेला मीणा ने फहराया तिरंगा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने दी शानदार सलामी

हुबली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल में आरआईएस क्रिकेट मैदान पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक बेला मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार सहित रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

आरपीएफ की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए शानदार परेड और गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। जवानों की अनुशासित कदमताल ने समारोह में जोश भर दिया।

रेलवे डॉग स्क्वायड ने विशेष प्रदर्शन के जरिए अपनी दक्षता और कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं रेलवे बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *