राप्ती सागर एक्सप्रेस में यात्री की जिंदगी पर संकट, उरई आरपीएफ ने दिखाई सराहनीय तत्परता ट्रेन में बेहोश पड़े यात्री को तत्काल उतारकर अस्पताल पहुंचाया, आरपीएफ की मुस्तैदी से समय पर शुरू हुआ उपचार

रिपोर्ट नवीन यादव

उरई। राप्ती सागर एक्सप्रेस (12522) के उरई रेलवे स्टेशन पहुंचते ही एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में यात्री के बेहोश होने की सूचना मिलते ही उरई आरपीएफ ने तत्काल मोर्चा संभाला और बिना समय गंवाए यात्री को ट्रेन से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

बेहोश यात्री की पहचान मोहम्मद पप्पू निवासी चंपारण, बिहार के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राप्ती सागर एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

घटना उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की है। ट्रेन के पहुंचने पर ऑन-ड्यूटी टीटीई प्रदीप कुमार ने आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरई आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए। स्टेशन मास्टर की सहायता से यात्री को तत्काल ट्रेन से उतारा गया और बिना देरी किए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए समय बेहद महत्वपूर्ण था। उरई आरपीएफ की तत्परता के कारण यात्री को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी और अस्पताल में उसका उपचार शुरू कराया गया।

मुसीबत में यात्री के साथ खड़ी दिखी उरई आरपीएफ

यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करती है। ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत उरई आरपीएफ ने सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा की जिम्मेदारी भी पूरी तत्परता से निभाई।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *