सुपर कॉप विवेक कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से 20 किलो चांदी बरामद जीआरपी झांसी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त चेकिंग में करीब 50 लाख के चांदी के आभूषण मिले, दो यात्री जांच के घेरे में
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के साथ ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी झांसी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बड़ी बरामदगी की। चेकिंग के दौरान दो यात्रियों के कब्जे से 20.05 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार संयुक्त चेकिंग के दौरान खिविंदर पुत्र तारा सिंह और बबलीन पुत्र खिविंदर सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब को चेक किया गया। दोनों के पास दो पिट्ठू बैग मिले। राज्य कर अधिकारियों की मौजूदगी में बैग खुलवाकर जांच की गई तो उनमें नौ प्लास्टिक के डिब्बे मिले। डिब्बों में विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण रखे थे।
डिब्बों सहित आभूषणों का कुल वजन 20.05 किलोग्राम पाया गया। दोनों यात्री चांदी से संबंधित कोई बिल अथवा अधिकार-पत्र मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने बरामद चांदी को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।
मामले की सूचना सहायक आयुक्त राज्य कर मृत्युंजय सिंह और राज्य कर अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, झांसी को दी गई। राज्य कर विभाग द्वारा बरामद चांदी के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सुपर कॉप विवेक कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई में थाना जीआरपी झांसी के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में जीआरपी, अनुभागीय विशेष टीम और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने ट्रेन में सघन चेकिंग की और करीब 50 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए।
जीआरपी थाना झांसी टीम:
प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल भास्कर शुक्ला और कांस्टेबल अनिल कुमार।
अनुभागीय विशेष टीम:
उपनिरीक्षक संदीप सिंह सेंगर, हेड कांस्टेबल मो. इमरान, कांस्टेबल सौरभ मिश्रा और कांस्टेबल आशीष कुमार।
आरपीएफ क्राइम विंग झांसी:
सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह।
बरामदगी: 20.05 किलोग्राम चांदी के आभूषण
अनुमानित कीमत: करीब 50 लाख रुपये
ट्रेन: 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस










