कुख्यात संदिग्ध के सवार होने की सूचना पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मचा हड़कंप आरपीएफ-जीआरपी और खुफिया एजेंसियां हुईं अलर्ट, उच्चस्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन की सघन तलाशी; सूचना फर्जी निकलने पर पुलिस ने ली राहत की सांस रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS

रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS

झांसी। रविवार। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक कुख्यात संदिग्ध के सवार होने की सूचना मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि यह सूचना भोपाल रेलवे पुलिस की ओर से दी गई थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी तथा खुफिया एजेंसियों के उच्चस्तरीय अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया।

 

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के विभिन्न कोचों में सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों और कोचों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्ति की पहचान तथा उसके संबंध में उपलब्ध जानकारी को भी खंगाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने काफी देर तक ट्रेन में जांच-पड़ताल की।

 

हालांकि तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। बाद में सुरक्षा एजेंसियों को मिली सूचना फर्जी पाए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना के फर्जी निकलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 

रेलवे में किसी संदिग्ध व्यक्ति या संभावित सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और खुफिया एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो जाती हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *