नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संभाला झांसी का कार्यभार पुलिस लाइन में अधीनस्थ अधिकारियों ने किया स्वागत, कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की ली प्रारंभिक जानकारी

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (आईपीएस) ने शनिवार 22 अगस्त 2026 की रात्रि जनपद झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। झांसी आगमन पर पुलिस लाइन में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था तथा विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग की स्थिति के संबंध में प्रारंभिक जानकारी ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *