बनारसी यादव की निगरानी में गया स्टेशन से पहली बार चली धनबाद-कोयम्बटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल
रिपोर्ट नवीन यादव
गया, । धनबाद से कोयम्बटूर जाने वाली ट्रेन संख्या 22363 अप अमृत भारत एक्सप्रेस का 22 अगस्त को गया रेलवे स्टेशन पर पहली बार आगमन हुआ। ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की टीम ने स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए ट्रेन को सकुशल रवाना कराया।
आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में तैनात बल सदस्यों ने ट्रेन के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में निगरानी बनाए रखी। ट्रेन शाम 7:49 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची और 7:53 बजे अपने गंतव्य को रवाना हो गई।
गया से इस ट्रेन के संचालन से स्थानीय लोगों को कोयम्बटूर के लिए सीधी रेल सेवा की सुविधा उपलब्ध हुई है। पहली बार ट्रेन के गया पहुंचने पर स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना, अवरोध अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या सामने नहीं आई। आरपीएफ की निगरानी में ट्रेन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल गया रेलवे स्टेशन से रवाना कराया गया।










