जे. संजय कुमार बने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी रेलवे बोर्ड के निर्देश पर नई जिम्मेदारी, 4 अगस्त को ड्यूटी पर लौटे थे अधिकारी झांसी के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पद से मुख्यालय प्रयागराज में तैनाती पदभार छोड़ने और ग्रहण करने की सूचना मुख्यालय को देने के निर्देश
रिपोर्ट नवीन यादव
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज की ओर से जारी कार्यालय आदेश के तहत जे. संजय कुमार, जेएजी/आईआरटीएस को उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात), मुख्यालय प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
रेलवे बोर्ड के 13 अगस्त 2026 के पत्र के अनुपालन में यह तैनाती की गई है। आदेश के मुताबिक जे. संजय कुमार पूर्व में झांसी में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बीमारी के कारण अवकाश के बाद उन्हें 4 अगस्त 2026 को फिट घोषित किया गया था और उन्होंने ड्यूटी पर रिपोर्ट की थी।
कार्यालय आदेश में उन्हें स्थानांतरित करते हुए मुख्यालय प्रयागराज में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी को पदभार छोड़ने और नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदभार छोड़ते समय रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सीयूजी मोबाइल नंबर सौंपने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही रेलवे आवास के निर्धारित अनुमेय समय से अधिक प्रतिधारण की स्थिति में नियमानुसार डैमेज रेंट की वसूली किए जाने की बात कही गई है।
रिपोर्ट: नवीन यादव










