पांच मिनट में तीन बार चेन पुलिंग! मेमो ट्रेन को बार-बार रोकने से मचा हड़कंप रेलवे कर्मचारियों ने दो लोगों को पकड़ा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में शामिल टीकमगढ़। मेमो ट्रेन में महज पांच मिनट के भीतर तीन बार चेन पुलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बार-बार चेन पुलिंग होने से ट्रेन को रास्ते में रोकना पड़ा। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने दो लोगों को पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के संचालन के दौरान लगातार तीन बार चेन पुलिंग की गई, जिसके चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
बार-बार चेन पुलिंग किए जाने से ट्रेन संचालन प्रभावित होने के साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में रेलवे की ओर से पकड़े गए लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।










